फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना हिंसा : फरार आरोपी के घर होगी कुर्की

स्याना हिंसा : फरार आरोपी के घर होगी कुर्की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
स्याना हिंसा : फरार आरोपी के घर होगी कुर्की
स्याना हिंसा : फरार आरोपी के घर होगी कुर्की
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र में गोकशी को लेकर चिंगरावठी चौकी पर भड़की हिंसा में फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर कुर्की की तैयारी चल रही है। इसके लिए एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली है। वहीं घटना के पांच माह बाद भी हिंसा के दौरान शहीद हुए इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्टल अब तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।

स्याना क्षेत्र के महाब गांव में तीन दिसंबर को गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद चिंगरावठी चौकी पर हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान गोली लगने से चिंगरावठी गांव निवासी सुमित और स्याना कोतवाल की मौत हो गई थी। इस दौरान स्याना कोतवाल की लाइसेंसी पिस्टल और दो मोबाइल गायब हो गए थे। मामले में 27 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में अब तक जहां 41 से ज्यादा आरोपी जेल जा चुके हैं, वहीं अभी कई पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर पहचाने गए मामले के आरोपी चिंगरावठी गांव निवासी ओमेंद्र के घर की कुर्की की तैयारी एसआईटी कर रही है। इसके लिए एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली है। इससे पहले भी नौ आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी ओमेंद्र के खिलाफ उसके घर कुर्की करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसके घर पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed