फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पहले करता रहा यौन शोषण, अब कर लिया मकान पर कब्जा

पहले करता रहा यौन शोषण, अब कर लिया मकान पर कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
पहले करता रहा यौन शोषण, अब कर लिया मकान पर कब्जा
पहले करता रहा यौन शोषण, अब कर लिया मकान पर कब्जा
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने दबंग व्यक्ति पर यौन शोषण करने और फिर धोखाधड़ी कर मकान पर कब्जा करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच कर आख्या पेश करने के निर्देश दिए हैं।

स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह और उसका पति मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करती थी। उसका मालिक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोपी उसे डरा धमकाकर उसके साथ यौन शोषण करता था। महिला ने बताया कि उसके पति ने नवंबर 2015 में गांव में ही एक प्लाट खरीदकर मकान का निर्माण कराया था। उक्त मकान का बिजली का बिल भी उसके पति के नाम पर आता है, जिसे वह लगातार देय कर रही है। आरोप है कि बीते दिनों उक्त प्लाट के पूर्व मालिक ने जालसाजी कर उक्त दबंग खेत मालिक को वह मकान बेच दिया। पीड़िता ने बताया कि गत फरवरी 2019 में वह अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गई थी। इस दौरान आरोपी खेत मालिक ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान लूट लिया और मकान पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद से पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता की शिकायत पर डीएम अभय सिंह ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed