फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जमीन बेचने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये, दे रहा धमकी

जमीन बेचने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये, दे रहा धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये, दे रहा धमकी
जमीन बेचने के नाम पर ठगे दो लाख, दे रहा धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक दबंग ने अपनी जमीन बेचने के नाम पर पीड़ित पिता-पुत्र से दो लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने तय समय पर न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित पक्ष के तकादा करने पर अब आरोपी उन्हें हत्या की धमकी दे रहा है।

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा निवासी मुकेश पुत्र राजेंद्र बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी एक दबंग व्यक्ति ने ने 30 अप्रैल 2018 को अपनी दो बीघा जमीन बेचने की बात कही थी। जिस पर आरोपी ने पीड़ित से पांच लाख रुपये में सौदा भी तय कर दिया था। आरोप है कि 10 मई 2018 को पीड़ित ने आरोपी को दो लाख रुपये बतौर पेशगी भी दे दिए थे। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को दो माह के बाद जमीन का बैनाम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, समय बीतने के बाद भी आरोपी ने जमीन का बैनाम नहीं किया। पीड़ित के रुपये वापस मांगने व बैनामा करने की मांग पर आरोपी लगातार झूठे वादे करता रहा। आरोप है कि बीते दिनों जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया और भविष्य में तगादा करने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed