फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गवाही नहीं देने पर राकेश को मारी थी गोली

गवाही नहीं देने पर राकेश को मारी थी गोली

Wed, 21 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गवाही नहीं देने पर राकेश को मारी थी गोली
गवाही नहीं देने पर राकेश को मारी थी गोली
विज्ञापन

ककोड़। केस में गवाही देने से मना करने पर गांव के लोगों ने ही राकेश को गोली मारी थी। राकेश की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भाई ने आरोपी पिता-पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी अमित पुत्र रिछपाल ने बताया कि वह और उसका भाई राकेश किराए पर ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करने का काम करते हैं। सोमवार देर शाम राकेश का नौकर भरत पुत्र होती गांव के सावलया के खेत की जुताई कर रहा था। राकेश खेत की मेढ़ पर बैठा था। बताया कि वह पास में गांव के अन्य किसान के खेत में जुताई कर रहा था। रात करीब आठ बजे गांव निवासी विपिन उर्फ पप्पी पुत्र जितेंद्र, योगेश पुत्र ऐशन, जितेंद्र,ऐशन, महेश दो बाइकों पर सवार होकर खेत पर पहुंचे। बताया कि उनके एक मामले में गवाही देने से मना करने से नाराज विपिन ने तमंचा निकालकर राकेश को गोली मार दी। गोली राकेश के सीने में लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राकेश का मेरठ में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed