{"_id":"5a32620d4f1c1bbd208b6976","slug":"191513251341-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास मिला बिहार के युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के पास मिला बिहार के युवक का शव
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के पास मिला बिहार के युवक का शव
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव अरौंडा में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर उन्हें अरौंडा गांव में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त बिहार के समस्तीपुर निवासी राजाराम (22) पुत्र राजेश के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि राजाराम की मौत संभव: चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।