{"_id":"59aaeaa64f1c1b09278b4d46","slug":"181504373414-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरनिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
- पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, शव पोस्टमार्टम को भेजा
खुर्जा। क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जहां युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मृतक युवक का शव पीएम को भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अरनिया क्षेत्र के गांव नगर निवासी अनिल पुत्र पन्नालाल (40 वर्ष) साथी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी सूरजावली के साथ शनिवार सुबह अरनिया थाने के निकट पंप से पेट्रोल लेने गया था। इसी दौरान हाईवे स्थित सूरजावली गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। वहीं खुर्जा स्थित पुरानी हाईवे पर पंचगाई गांव के समीप बाइक को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार नरसिंह, राकेश, विकास, ललिता और सूरजावली निवासी मुकेश को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।