फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कार सवार शोहदों ने छात्रा को अगवा करने की कोशिश की

कार सवार शोहदों ने छात्रा को अगवा करने की कोशिश की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
कार सवार शोहदों ने छात्रा को अगवा करने की कोशिश की
छात्रा को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला निवासी एक छात्रा शुक्रवार को कालेज से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान वाल्मीकि पुल के पास पहले से पीछा कर रहे कार सवार तीन शोहदों ने छात्रा को अगवा कर अपनी कार में डालने की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी छात्रा को छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सकुशल उसके घर पहुंचाया। कोतवाल जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर मिल गई है। कार सवार तीनों शोहदों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed