{"_id":"5c4a0b73bdec227371484e62","slug":"171548356467-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय कांड: फरार डकैत की गिरफ्तारी पुलिस की बनी चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय कांड: फरार डकैत की गिरफ्तारी पुलिस की बनी चुनौती
विज्ञापन
न्यायालय कांड: फरार डकैत की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी चुनौती
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय परिसर से बीते 15 जनवरी को पुलिस अभिरक्षा से पेशी पर जाते समय फरार आरोपी सांवल उर्फ सुनील का पुलिस बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपी की तलाश जारी है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी तक संभव नहीं हो सकी है।
बीते 15 जनवरी को जिला कारागार से डकैती के मामले में पेशी पर आरोपी डकैत सांवल उर्फ सुनील निवासी गांव जौंधा, थाना मुरैना मध्य प्रदेश को जिला न्यायालय लाया गया था। दोपहर करीब दो बजे न्यायालय हवालात से एचसीपी प्रवीण, आरक्षी अजय व आरक्षी दीपक की अभिरक्षा में आरोपी सांवल व अन्य बंदी पेशी के लिए कोर्ट की ओर जा रहे थे। बताया गया कि कोर्ट के पास से ही आरोपी सांवल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मामले में हवालात सेशन व सदर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र त्यागी ने आरोपी तीन सिपाहियों व फरार आरोपी सांवल उर्फ सुनील के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाही का दोषी मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को बीते दिनों ही निलंबित कर दिया था। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार डकैत को दबोच लिया जाएगा।