फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साले ने जीजा को मारी गोली, गंभीर

साले ने जीजा को मारी गोली, गंभीर

Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
साले ने जीजा को मारी गोली, गंभीर
साले ने जीजा को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

- कटा खेड़ा स्थित शराब के ठेके के पास सोमवार सुबह की घटना
- साले व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। बुलंदशहर-सिकंदराबाद रोड पर कटा खेड़ा स्थित शराब के ठेके के पास सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते साले ने जीजा को गोली मार दी। इससे जीजा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी साले व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के खत्रीवाड़ा निवासी अनिल पुत्र हरिपाल ने बताया कि वह प्लंबर का कार्य करता है। पांच साल पहले उसकी शादी नगर के हीरा कालोनी निवासी रेनू के साथ हुई थी। रेनू दो बच्चों की मां है। ढाई साल से उसके और रेनू के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते रेनू मायके में रह रही हैं। मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को अनिल की कोर्ट में पेशी थी। वह बाइक से तारीख पर बुलंदशहर कोर्ट जा रहा था। करीब 9:30 बजे जैसे ही वह बुलंदशहर-सिकंदराबाद रोड पर कटाखेड़ा स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर आ रहे उसके साले नरेश पुत्र लोकचंद ने बराबर में बाइक लगाकर तमंचे से अनिल के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से अनिल गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी नरेश भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने अनिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि अनिल को पेट में एक गोली लगी है, जो पार निकल गई है। आरोपी साले व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed