फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्मी के घर चोरी की बिजली से हो रहे ई-रिक्शा चार्ज

कर्मी के घर चोरी की बिजली से हो रहे ई-रिक्शा चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
कर्मी के घर चोरी की बिजली से हो रहे ई-रिक्शा चार्ज
रिटायर्ड विद्युत कर्मी के घर चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा
विज्ञापन



बुलंदशहर। विद्युत निगम के कर्मचारी ही बिजली चोरी करे तो आम उपभोक्ताओं का क्या होगा। बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर जांच के लिए पहुंची टीम को सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्जिंग होते मिले। वहीं, आरोपी कर्मी ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने पर अफसरों से अभद्रता कर हंगामा किया। जांच टीम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली चोरी करने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शासन और ऊर्जा निगम बिजली चोरी न करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। साथ ही छापेमारी कर कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद जनपद में बिजली चोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। वहीं, बिजली चोरी पर लगाम लगाने वाले ही बिजली चोरी करने लगे तो आम उपभोक्ताओं के घर कैसे बिजली चोरी रुकेगी। अधिशासी अभियंता तरुण पाठक ने बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर टीम को जांच के लिए भेजा गया। बताया कि आदर्श नगर कालोनी में निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी राजाराम राघव के घर बिजली चोरी से ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। टीम द्वारा जानकारी करने के दौरान कर्मचारी विभागीय जांच न करने की बात कहने लगा। टीम के मना करने पर आरोपी कर्मी और उसके परिवार के सदस्यों ने हंगामा कर मारपीट कर दी। इसकी सूचना डायल-100 को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed