फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कोहराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कोहराम
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कोहराम
विज्ञापन


अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि किशोरी ने परिवार में हुए विवाद के बाद जहर खाकर जीवन लीला समाप्त की है। जबकि, परिजन बीमारी के चलते मौत होना बता रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही देर शाम किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार को किशोरी अपने घर पर अकेली मौजूद थी, सुबह के समय उसका अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद परिजन खेतों पर चले गए थे और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही गुपचुप तरीके से मंगलवार शाम को किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि किशोरी की मौत बीमारी के चलते हुई है। वहीं, अहार थाना पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में न कोई तहरीर मिली है और न ही किसी ने सूचना दी है। जांच कराई जा रही है। यदि कोई मामला है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed