{"_id":"5d1a4eb48ebc3e3c683e86ed","slug":"15620051506-sikandrabad-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की किस्त नहीं मिलने पर विवाहिता को दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज की किस्त नहीं मिलने पर विवाहिता को दिया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को दिया जहर
सिकंदराबाद। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने पति, ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जनपद मुरादाबाद निवासी विक्की ने बताया कि उसने अपनी बहन पूनम की शादी 22 फरवरी 2018 में सिकंदराबाद निवासी युवक के साथ की थी। शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि कुछ दिन बाद ही ससुरालिए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। जिसके बारे में उसकी बहन से उसे जानकारी मिली। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कुछ दिन पूर्व उसकी बहन ने उसे फोन कर बताया कि ससुरालिए एक लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने 50 हजार रुपये ससुरालियों को दिए। बाकी के 50 हजार 10-15 दिन में देने का वायदा किया। मगर ससुरालिए बकाया 50 हजार रुपये भी लाने के लिए उसकी बहन पर दबाव बनाने लगे। उसकी बहन ने फोन पर बताया कि बकाया 50 हजार रुपये नहीं लाने पर वह उसे जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि 29 जून को उसके जीजा ने फोन पर बताया कि पूनम के दिमाग की नस फट गई है। वह उसे उपचार के लिए नोएडा लेकर जा रहे हैं। बहन को जिंदा देखना चाहते हो तो 50 हजार रुपये लेकर आ जाओ। वह जब रुपये लेकर अस्पताल पहुंचा तो उसकी बहन मृत पड़ी थी। चिकित्सकों ने उसे बताया कि पूनम को जहर दिया गया है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।