{"_id":"5d0fc3ad8ebc3e79f315d2d4","slug":"156131420411-sikandrabad-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर किशोर को पीटा, रस्सी से घोंटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर किशोर को पीटा, रस्सी से घोंटा गला
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर किशोर को पीटा, रस्सी से गला घोंटा
चोला। मजदूरी मांगने पर किशोर के साथ मारपीट की गई। आरोपी ने किशोर का रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौकी क्षेत्र के गांव चोला निवासी राजू (13वर्ष) ने बताया कि शनिवार की शाम उनके गांव में दो सगी बहनों की बरात आई थी। गांव निवासी युवक उसे जनरेटर पर कार्य करने के लिए मजदूरी पर ले गया था। सुबह जब उसने मजदूरी मांगी तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार जादौन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।