फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सनसनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सनसनी
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सनसनी
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में बुधवार सुबह एक महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी में महिला रुचि पत्नी सोनू निवासी अल्लीपुर गिझोरी थाना कोतवाली देहात किराए का कमरा लेकर रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बताया गया कि करीब डेढ़ वर्ष से वह अपने पति व बच्चों से अलग रह रही थी। पति व बच्चे दिल्ली में रहते हैं। सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के मुंह व नाक से खून आ रहा था। साथ ही शव के पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक व नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में नशे के अत्यधिक सेवन से मौत होना प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed