{"_id":"5d0a7f4b8ebc3e0c3e68823b","slug":"156096902118-bulandshahr-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गम्भीर चोट मारने से हुई थी अनिल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिर में गम्भीर चोट मारने से हुई थी अनिल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में गंभीर चोट मारने से हुई थी अनिल की मौत
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा शिकारपुर रोड पर सलेमपुर के माजरा निवासी अनिल की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इसका खुलासा मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
17 जून की सुबह खुर्जा रोड पर खेड़ा भट्ठे के पास खाई में शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान सलेमपुर ग्राम पंचायत के माजरा मिलक निवासी फकीरा जाट के 34 वर्षीय पुत्र अनिल उर्फ धानू के रूप में हुई थी। शव के पास ही एक महेंद्रा पिकअप एक पेड़ से टकराती हुई खड़ी मिली थी। मृतकों के परिजनों ने अनिल की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सूचना रिपोर्ट के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। सीओ मनीष यादव ने बताया कि अनिल की मौत उसके सिर में गंभीर चोट मारने से हुई थी। उन्होंने बताया कि अनिल शिकारपुर में मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी किशन पुत्र शंकर के यहां नौकरी करता था। मृतक की मां संतोष की तहरीर के आधार पर किशन पुत्र शंकर तथा शिवम पुत्र ओमदत्त निवासी मुफ्तीवाड़ा शिकारपुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।