फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फोटो समाचार
- पीड़ित परिजन लगा रहे मारपीट कर हत्या करने का आरोप
- अनूपशहर थाने में शव रखकर पोस्टमार्टम कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर। थाना क्षेत्र में एक ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करने वाले युवक की सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन देर शाम शव को लेकर थाने पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। साथ ही ट्रक मालिक व अन्य पर मारपीट कर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी जा सकी थी।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के थाना जवां क्षेत्र के गांव बरौला निवासी कृष्ण उर्फ भूरा(18) पुत्र पदम सिंह अनूपशहर में एक ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता था। अनूपशहर में वह अपनी बहन के घर पर ही रहता था। बताया गया कि सोमवार सुबह वह घर से ट्रक पर गया था। जहां से करीब एक घंटे बाद उसकी बहन को किसी ने फोन कर सूचना दी कि उसका भाई करंट लगने से झुलस गया है। जहां से उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके शव को गांव ले जाया गया। जहां से देर शाम युवक के परिजन व अन्य ग्रामीण एकत्रित होकर अनूपशहर थाने पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों भूरा जिस ट्रक पर काम करता था उसकी बैट्री चोरी हो गई थी। इस कारण ट्रक मालिक व अन्य लोगों ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी है और मौत का कारण अब करंट की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी जेके सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed