{"_id":"5d07d6f68ebc3e2c7546cd7c","slug":"156079485719-bulandshahr-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से पचास हजार लूट की वारदात निकली फर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान से पचास हजार लूट की वारदात निकली फर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से पचास हजार लूट की वारदात निकला फर्जी
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में कर्णवास मार्ग पर बीते तीन दिन पूर्व एक किसान से बाइक सवारों द्वारा पचास हजार रुपये व मोबाइल छीनने की वारदात का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के बाद सोमवार को खुलासा करते हुए मामले को फर्जी बताया है। साथ ही आरोपी किसान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि गत शुक्रवार को क्षेत्र के गांव तलवार निवासी तेजवीर पुत्र राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह किसान है। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह गांव रहमापुर स्थित एक दुकान पर कुछ खाने के लिए रुक गया था। आरोप है कि इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित को आतंकित करते हुए जेब में रखे पचास हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए बाइक लेकर डिबाई की ओर फरार हो गए। वहीं, सोमवार को सीओ विक्रम सिंह ने घटना का खुलासा कर बताया कि गांव निवासी राजू पुत्र राम सिंह विकलांग है। उसने अपने चालीस हजार रुपये रिश्ते में खानदानी चाचा तेजवीर पुत्र राकेश को सराफ के यहां से अपने जेवर लाने को दिये थे। इसी बीच तेजवीर की नियत खराब हो गई। उसने चालीस हजार रुपये घर में छिपा दिए और फर्जी लूट की वारदात की मनगढ़ंत कहानी रच डाली। आरोपी लूट की वारदात में अपने भाई को फंसाना चाहता था। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।