फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मायके में रह रही विवाहिता की पति ने भाई के साथ मिलकर की हत्या

मायके में रह रही विवाहिता की पति ने भाई के साथ मिलकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
मायके में रह रही विवाहिता की पति ने भाई के साथ मिलकर की हत्या
विवाहिता की पति ने भाई के साथ मिलकर की हत्या
विज्ञापन


चोला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल से निकाली गई विवाहिता की पति ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर मायके में गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

चौकी क्षेत्र के गांव नगला बड़ौदा निवासी मुनेश ने बताया कि चार माह पहले उसने अपनी बेटी मधु (20वर्ष) की शादी खुर्जा देहात के गांव हजरतपुर निवासी ललित पुत्र जगपाल के साथ की थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। गरीब किसान होने के कारण वह उनकी मांग पूरी नहीं कर सका। मांग पूरी नहीं होने पर मधु को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 20 दिन पहले उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए मधु को घर से निकाल दिया। बताया कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी, बच्चों के साथ खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान ललित, अपने बड़े भाई विष्णु के साथ बाइक से घर पहुंचा। मधु को घर में अकेला देख दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। और फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने पर वह घर पहुंचा। चौकी प्रभारी शैलेंद्र जादौन ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed