{"_id":"5d0142fdbdec22077e09d646","slug":"1560363764625-25-bulandshahr-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मुठभेड़ में तीन 25-25 हजार के इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन मुठभेड़ में तीन 25-25 हजार के इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ 25-25 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार
बुलंदशहर। जनपद पुलिस मंगलवार देर रात इनामी बदमाशों पर कहर बनकर टूटी। जनपद में तीन अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने तीन 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को धर दबोचा। जहांगीराबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। जबकि, स्वाट टीम व देहात कोतवाली पुलिस ने भी मुठभेड़ में एक-एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। तीनों आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
केस-1
एसपी देहात मनीष मिश्र ने बताया कि मंगलवार देर रात जहांगीराबाद व अनूपशहर पुलिस के थाना प्रभारी टीमों के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। इस दौरान मंडी समिति जाने वाले तिराहे पर पहले से ही उपनिरीक्षक विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस जहांगीराबाद की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, बाइक सवार दोनों आरोपी बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेरने की कोशिश की। लेकिन, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को जवाब दिया। इस दौरान एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। जबकि, उसका साथी बदमाश मौके से भाग निकला। पकड़े गए घायल बदमाश की शिनाख्त किशेंद्र उर्फ केके उर्फ कालू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बिर्जापुर थाना हाईवे जनपद मथुरा के रूप में हुई। बताया गया कि गत 24 मई को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में जुआ लूट के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने 24 मई को ही दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया था। केके की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।