{"_id":"5cfbf69bbdec22070352cde0","slug":"156001653219-bulandshahr-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत पर कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर कीटनाशक छिड़कने गए किसान की मौत
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बंचावली निवासी किसान की खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया है। वह घर से खेत में कीटनाशक छिड़कने के लिए गया था।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बंचावली निवासी प्रसनपाल सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम प्रसनपाल घर से खेत पर कीटनाशक छिड़कने के लिए गए थे। बताया गया कि देर शाम घर न लौटने पर परिजनों ने खेत पर जाकर उन्हें देखा, जहां वह अचेतावस्था में पड़े थे। जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो सकी है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।