फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता द्वारा आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पर शिकायत की थी। जिसमें पीड़िता ने बताया था कि गत 21 मई को वह अपने घर पर अकेली थी। पति व अन्य लोग खेत पर गए थे। इस दौरान बिरौली वासुदेवपुर निवासी कुंवरपाल लोधी घर में घुस आया और अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का शोर सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकला। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आरोपी कुंवरपाल के खिलाफ रिपोट्र दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed