फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत

संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन


बीबीनगर। हाईस्कूल पास करने के बाद घर पर रह रही एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बीबीनगर स्याना मार्ग पर अंबेडकर धर्मशाला के पास राजू सिंह जाटव का मकान है। शुक्रवार को राजू चिनाई का काम करने चला गया, जबकि उसकी पत्नी खेत से घास लेने चली गई। घर पर उसकी 15 बर्षीय पुत्री शिवानी व दो लड़के थे। शिवानी ने इसी साल स्थानीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। दोनों लड़के एक कमरे में टीवी देख रहे थे, शिवानी दूसरे कमरे में थी। पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने कमरे की खिड़की से लड़की को पंखे के कुंदे से लटका देख शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने राजू को फोन पर शिवानी की हालत खराब होने की सूचना दी। राजू के घर आने तक उसकी पुत्री शिवानी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बीबीनगर के थाना प्रभारी उपनिरिक्षक प्रताप सिंह बालियान मय फोरेंसिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचे तथा साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed