{"_id":"5cf955a2bdec2207194b1c82","slug":"155984425417-bulandshahr-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का मुंडन कराने आया युवक गंगा में डूबा, लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चे का मुंडन कराने आया युवक गंगा में डूबा, लापता
विज्ञापन

बुगरासी। जनपद अमरोहा के थाना अतमोली क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी 25 वर्षीय युवक गंगा में स्नान करते वक्त गहरे जल में जाने से लापता हो गया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एक्सपर्ट गोताखोर नहीं होने के कारण परिजन हताश हैं। युवक की तलाश जारी है।
कमल सिंह पुत्र किरनपाल सिंह अपनी ससुराल थाना हसनपुर गांव ढकिया में मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। बृहस्पतिवार को कमल सिंह अपने ससुरालियों के साथ गांव भगवानपुर के गंगाघाट पर मुंडन कार्यक्रम में था। गर्मी को देखते हुए कमल सिंह गंगा स्नान करने लगा। अचानक कमल सिंह गहरे जल की चपेट में आ गया और गंगा में लापता हो गया। कमल सिंह के गंगा में लापता होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने भी कमल सिंह को खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। प्रशिक्षित गोताखोरों के नहीं होने से परिजन हताश नजर आए। देर शाम तक कमल की तलाश जारी थी। वहीं चौकी प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाया जा रहा है।