फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुष्कर्म के बाद युवती को वेश्यावृति में धकेला

दुष्कर्म के बाद युवती को वेश्यावृति में धकेला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद युवती को वेश्यावृति में धकेला

विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद युवती को वेश्यावृत्ति में धकेला
बुलंदशहर। एक युवती को राजस्थान से नौकरी का झांसा देकर बुलंदशहर निवासी युवक अपने साथ ले आया। पहले आरोपी ने पीड़िता को सिकंदराबाद क्षेत्र में रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बुलंदशहर स्थित घर पर ले आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पीड़िता को नशे के इंजेक्शन दिए और उससे वेश्यावृत्ति कराई गई।

मूल रूप से राजस्थान निवासी एक युवती ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बुलंदशहर निवासी एक युवक से हुई थी। आरोपी युवक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ बुलंदशहर ले आया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसे सबसे पहले सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र लेे गया, जहां उसने उसे एक कमरे में रखा। साथ ही आरोपी ने इस दौरान पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने व नौकरी लगवाने के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट करनी शुरू कर दी थी। आरोप है कि गत दिनों आरोपी युवक पीड़िता को अपने साथ भूड़ स्थित अपने घर पर ले आया। जहां आरोपी ने पीड़िता को अपनी मां के साथ मिलकर कई दिनों तक नशे के इंजेक्शन दिए औ उससे वेश्यावृ़त्ति कराई गई। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि ऐसी कई लड़कियां आरोपियों के चंगुल में हैं। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। एसपी सिटी अतुल कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के आदेश कोतवाली पुलिस को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed