{"_id":"5cead875bdec22073c2c8b76","slug":"15588947591-bulandshahr-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का शराब के ठेके पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिलाओं का शराब के ठेके पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का शराब के ठेके पर हंगामा
गुलावठी। स्थानीय नवीन मंडी गेट पर खुले शराब के ठेके पर रविवार को महिलाओं ने बच्चों के साथ हंगामा किया। महिलाओं ने शराब का ठेका आबादी से दूर ले जाने की मांग की। ठेके पर हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को उनकी बात अधिकारियोें तक पहुंचाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
प्रदर्शन कर रहीं महिला जयकौर देवी, पिंकी रानी, सीमा, कल्लो देवी, राखी, राजकुमारी आदि ने कहा कि मोहल्ला आदर्श नगर के पास नई मंडी गेट पर ठेका खुलने से महिलाओं व बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। शराब से अनेक घर बर्बाद हो रहे हैं। महिलाओं का यह भी कहना था कि आबादी के पास ठेका होने से शराबी सार्वजनिक रूप से हंगामा करते हैं और आपत्तिजनक स्थिति में घूमते रहते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। रात में तो किसी संभ्रांत नागरिक का इस मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के हंगामे के बीच किसी ने पुलिस को 100 नंबर पर हंगामे की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन देकर शांत कराया। उधर, ग्राम असाबर मोड़ पर शराब के कथित ठेके पर भी महिलाओं ने हंगामा किया। एक व्यक्ति शराब की दो पेटियां रखकर शराब बेच रहा था। उसका कहना था कि यहां शराब का नया ठेका खुल गया है। महिलाओं ने शराब की पेटियां फेंक दीं और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि वह किसी भी सूरत में गांव के पास शराब नहीं बिकने देंगी। शराब बेचने वाला महिलाओं के गुस्से को देखकर वहां से भाग गया, परंतु एक व्यक्ति को महिलाओं ने घेर लिया तथा उसके साथ हाथापाई की। मौके पर पहुंची 100 पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस उपनिरीक्षक अंकित चौहान का कहना है कि मंडी गेट पर शराब का ठेका करीब दो महीने से बंद था। जो अब दूसरे व्यक्ति के नाम से शुरू हुआ है। कुछ महिलाएं ठेके पर पहुंची तथा उन्होंने ठेका हटाने की मांग की। उन्होंने समझाया कि ठेका हटवाना पुलिस के स्तर का कार्य नहीं है। एसडीएम जो आदेश करेंगे, उसका पालन किया जाएगा।