{"_id":"5ce6e6cabdec22073a5fdab0","slug":"15586362858-sikandrabad-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गए युवक को कार सवारों ने किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शौच को गए युवक को कार सवारों ने किया अगवा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शौच के लिए गए युवक को कार सवारों ने अगवा कर लिया। परिजनों ने जान का खतरा जताते हुए अगवा युवक की बरामदगी की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वादूपुर नीला निवासी सतीश ने बताया कि उसका पुत्र गोविंदा मजदूरी का कार्य करता है। गोविंद ने गांव निवासी युवक की बहन की ससुराल में मजदूरी की थी। मजदूरी के रुपयों को लेकर गोविंदा की गांव निवासी युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। युवक ने गोविंदा को घर से उठवाकर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि बुधवार को गोविंदा शौच के लिए जंगल गया था। इसी दौरान उक्त युवक ने गांव निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर गोविंदा के साथ मारपीट की। और उसे कार में डालकर अगवा कर ले गए। सतीश ने गोविंदा की जान का खतरा जताया है। नामजद तहरीर देते हुए बेटे की बरामदगी की मांग की। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो