फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, अभी नहीं हुई शिनाख्त

कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, अभी नहीं हुई शिनाख्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, अभी नहीं हुई शिनाख्त
कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के कालाआम चौकी के निकट स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी की वारदात ने पुलिस की पोल खोल दी है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने आरोपी की फोटो और सीसीटीवी फुटेज जारी की है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी पन्नालाल पुत्र अतर सिंह बीते 17 मई को किसी काम से बुलंदशहर गया था। उसने अपनी बाइक कालाआम चौकी के निकट एक निजी अस्पताल के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। पीड़ित जब वापस लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने पास ही में मौजूद एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उक्त फुटेज में एक व्यक्ति पहले फोन पर बात करता हुआ नजर आया, उसके बाद आरोपी ने बाइक में चाबी लगाई और उसे लेकर कालाआम की ओर चला गया। पुलिस अब तक आरोपी की शिनाख्त नहीं कर सकी है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की फोटो व फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों से शिनाख्त की अपील की है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर गैंग का भी पर्दाफाश कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed