{"_id":"5c1144efbdec224180577ecb","slug":"154463567011-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद गोकशी के आरोपी सोनू पर लगेगी रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद गोकशी के आरोपी सोनू पर लगेगी रासुका
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद गोकशी के आरोपी सोनू पर लगेगी रासुका
बुलंदशहर। खुर्जा के इस्लामाबाद में हुई गोकशी के मामले में जेल में बंद सोनू उर्फ फिरोज पर रासुका लगेगी। जनसामान्य की सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर आरिफ समेत पांच अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
17 नवंबर को इस्लामा स्थित एक अहाते में 21 गोवंशों के अवशेष मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू उर्फ फिरोज समेत तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। मामले में हिस्ट्रीशीटर हाजी आरिफ समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर हुई गोकशी के मामले में रोष व्यक्त करते हुए लोगों ने समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लोगों का कहना था कि गोकशी में शामिल अपराधी प्रवित्ति के लोगों से क्षेत्र में भय और आतंक व्याप्त है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर और जनसामान्य की सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में बंद सोनू उर्फ फिरोज को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात मनीष मिश्र ने बताया कि जल्द ही हाजी आरिफ समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीम काम कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी भी चल रही है।