फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तीन घंटे तक अधिकारियों ने छानी घटनास्थल की खाक

तीन घंटे तक अधिकारियों ने छानी घटनास्थल की खाक

Tue, 11 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे तक अधिकारियों ने छानी घटनास्थल की खाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल की हकीकत को खोलने के लिए पुलिस-एसआईटी ने भले ही एढ़ी-चोटी का जोर लगा दिया हो, लेकिन आठ दिन बाद भी नतीजा महज सिफर है। मंगलवार को एसएसपी समेत आला अफसरों और 250 रिक्रूट ने घटनास्थल पर इंस्पेक्टर की पिस्टल, कारतूस आदि को बरामद करने के लिए कांबिंग की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

स्याना बवाल को आठ दिन से अधिक का समय बीत चुका है। बवाल में इंस्पेक्टर समेत युवक सुमित की गोली लगने से हुई मौत अब भी पहेली ही बनी नजर आ रही है। पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि आखिर किसको, किसने, कब और कैसे गोली मारी है। न ही पुलिस अभी इस नतीजे पर पहुंच सकी है कि बवाल एक सोची समझी साजिश थी या फिर गोली लगना एक हादसा था। खैर जो भी हो, पुलिस जांच कर जल्द ही खुलासे करने का दावा कर रही है। मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एसपी देहात अपने साथ स्थानीय पुलिस बल और करीब ढाई सौ रिक्रूट को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां रिक्रूट के साथ टीम ने खेतों में इंस्पेक्टर की गायब हुई लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस समेत अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए कांबिंग की। करीब तीन घंटे तक चली कांबिंग में न तो पिस्टल और न ही कोई अन्य खास तथ्य पुलिस के हाथ लगा। इसके बाद अधिकारी घटनास्थल से लौट गए। स्याना कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि करीब तीन घंटे तक खेतों में कांबिंग की गई, लेकिन पिस्टल व अन्य चीजें बरामद नहीं की जा सकी हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed