{"_id":"5bf996b3bdec2241b842e365","slug":"15430837457-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज हत्याकांड: अब क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंकज हत्याकांड: अब क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पंकज हत्याकांड : अब क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच
बीबीनगर। क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला में चर्चित पंकज हत्याकांड की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद टीम के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंच गवाहों व वादी से जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि घटना के खुलासे से असंतुष्ट मृतक पंकज के परिजनों ने आईजी मेरठ से घटना की दोबारा जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की थी। इस पर एसएसपी बुलंदशहर ने क्राइम ब्रांच को घटना की दोबारा जांच सौंपी थी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कृष्णकुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों से बातचीत की। मामले की विवेचना जारी है।
बीबीनगर क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला निवासी पंकज की 15 जुलाई को हत्या कर शव पानी भरे खेत में फेंक दिया गया था। मृतक के भाई मोहित ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ बीबीनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो दिन पूर्व हत्या होने के संकेत मिले थे। बीबीनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष सिंह ने परिजनों के शक जाहिर करने पर ग्रामीण महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठ गया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह के अनुसार मृतक पंकज की पत्नी के महेंद्र के साथ अवैध संबंधों की बात सामने आई थी। अवैध संबंधों के कारण ही पंकज पत्नी को लेकर अपनी ससुराल पिलखुवा में रहने लगा था। इससे क्षुब्ध होकर महेंद्र ने पंकज को रास्ते से हटाने का इरादा बनाया। बताया कि 13 जुलाई को पंकज पिलखुवा से सठला आया था, जहां से देर शाम वह गायब हो गया। पंकज का शव 15 जुलाई को सठला के जंगल में पानी भरे खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने पंकज के हत्यारोपी महेंद्र को 3 अक्तूबर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पंकज हत्याकांड में महेंद्र के जेल जाने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट परिजनों ने क्राइम ब्रांच से मामले की जांच कराने की मांग की थी। जिस पर एसएसपी बुलंदशहर के निर्देंशन में हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक कृष्णकुमार ने बीबीनगर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण और वादी, गवाहों से जानकारी हासिल की। निरीक्षक ने बताया कि पंकज हत्याकांड की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा करेगी।