{"_id":"5bc8def5bdec2269ad7532c1","slug":"153989090216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुर ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जब मामले में अन्य ससुरालीजनों से शिकायत की तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी आगरा क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की डिमांड करते हुए उत्पीड़न करते थे। ससुर भी पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता के अनुसार बीते 21 सितंबर 2018 को पीड़िता अपनी ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी ससुर उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने जब अपने अन्य ससुरालीजनों व पति से मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।