{"_id":"5bbf9b34bdec22504d5eb839","slug":"15392837385-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों में चर्चा, भाई नहीं कर सकते आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों में चर्चा, भाई नहीं कर सकते आत्महत्या
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में चर्चा, ‘भाई’ नहीं कर सकते आत्महत्या
बुलंदशहर। पूर्व विधायक हाजी अलीम के बाद जिलेभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अलीम के समर्थक, प्रशंसक व करीबियों का भी मानना है कि अलीम आत्महत्या तो नहीं कर सकते। पुलिस की जांच जारी है, इस कारण पूर्व विधायक की मौत एक पहेली नजर आ रही है।
बता दें कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे हाजी अलीम का शव उनके घर पर पड़ा मिला था। मामले में उनका शव मिलने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गरम था। सुबह 11 बजे के बाद सबसे पहले सोशल मीडिया से लेकर अलीम के घर के बाहर तक लोगों को यह जानकारी थी कि पूर्व विधायक की मौत ब्रैन हेमरेज या फिर हृदयगति रुकने से हुई है। लेकिन चंद घंटे बाद ही साफ हो गया कि उनकी मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है। लेकिन, गोली लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं लग सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है। दूसरी ओर शहर भर में लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाजी एक जिंदादिल इंसान थे, वह खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त नहीं कर सकते। दूसरी ओर परिवार में खुशियों का माहौल था, घर में एक नवजात का आगमन हुआ था। दादा बने अलीम अपने पोते से बुधवार सुबह मिलने जाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत की खबर ने माहौल को गमगीन कर दिया है।