फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अनूपशहर। जिले भर में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, अब अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पड़ोसी ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

बताया गया कि अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम पांच वर्षीय एक मासूम बच्ची अपने घर के चबूतरे पर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक यतेंद्र बच्ची को टॉफी का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां बच्ची के साथ आरोपी ने दरिंदगी की। बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची घर के चबूतरे पर खेल रही थी और वह घरेलू काम कर रही थी। कुछ देर बच्ची चबूतरे पर दिखाई नहीं दी। जिस पर सोचा की वह साथ के बच्चों के साथ खेल रही होगी। दोबारा देखा तो बच्ची पड़ोसी प्रेमपाल के चबूतरे पर लेटी हुई थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो बच्ची बेहोश पड़ी हुई थी। उसके हाथ और कपड़ों पर खून लगा हुआ था। बच्ची ने परिजनों व ग्रामीणों को वारदात के बारे में बताया। बच्ची की मां ने पड़ोसी आरोपी युवक यतेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed