फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, हत्या की आशंका

Wed, 19 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहित अपनी मासूम बच्ची के साथ बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता के पिता ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ उसका उत्पीड़न करने व विवाहिता के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका जताई है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है।

जनपद हाथरस के गांव कोका थाना चंदपब निवासी कालीचरन पुत्र रामजीलाल ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सिकंदराबाद निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद उन्हें जानकारी हुई कि दामाद नशे का आदि है। आरोपी दामाद आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता व अतिरिक्त दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करता था। करीब चार माह पूर्व भी आरोपी ने पीड़ित की पुत्री के साथ जमकर मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पिता उसी दौरान अपनी पुत्री को अपने साथ ले आया था। आरोप है कि बीते दो माह पूर्व आरोपी पति मान मनोव्वल कर उनकी पुत्री को भविष्य में कभी उत्पीड़न न करने का वादा कर साथ ले गया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि बीते 13 सितंबर को पीड़िता की पुत्री व धेवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी पति ने उनकी पुत्री के साथ किसी अनहोनी को अंजाम दिया है। पिता ने एसएसपी से मामले में मां-बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed