फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज न मिलने पर दो बहनों को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

दहेज न मिलने पर दो बहनों को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज न मिलने पर दो बहनों को घर से निकाला
खानपुर। एक सप्ताह से थाने के चक्कर काट रहीं दहेज उत्पीड़न की शिकार दो बहनों ने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। उसके बाद थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामले में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर की चौहान बस्ती निवासी प्रियंका व कविता चौहान का विवाह पसवाड़ा थाना बहादुरगढ़ निवासी दो भाई हरीश व अनुज के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होन पर दोनों बहनों के साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोपी अतिरिक्त दहेज के रुप में एक बाइक व नकदी की मांग रहे थे। आरोप है कि 28 अगस्त को प्रियंका व कविता को आरोपी ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वहीं अब पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed