{"_id":"5b6ed7e94f1c1b9c3e8b6417","slug":"1533990881220-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम की आईडी हैक कर फौजी के वालेट से उड़ाए 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेटीएम की आईडी हैक कर फौजी के वालेट से उड़ाए 20 हजार
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम आईडी हैक, फौजी के वालेट से उड़ाए 20 हजार
खुर्जा। पेटीएम की आईडी हैक कर अज्ञात शातिर ने फौजी के वालेट से 20 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से लेकर प्रधानमंत्री तक शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी सुधीर कुमार फौज में कश्मीर के श्रीनगर में तैनात है। हाल ही में वह छुट्टियां काटने अपने घर आए थे। पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि उन्होंने केवाईसी के लिए रिक्वेस्ट डाली थी। तो पेटीएम की ओर से एक व्यक्ति आया था और केवाईसी करके चला गया। उसके एक सप्ताह बाद छह अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके पेटीएम में केवाईसी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब उनके पेटीएम एकाउंट में 10 हजार रुपये का कैश-बैक आएगा। उसे ऐड करना है, फौजी सुधीर कुमार ने जैसे ही ऐड किया उनका एकाउंट हैक हो गया और उनके वालेट से 20 हजार रुपये निकल गए। शिकायत करने जब वह पेटीएम के अधिकारियों ने जिम्मेदारी से इंकार कर दिया। हैकर्स के दो नंबर दे दिए, पीड़ित फौजी ने बताया कि कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने एसएसपी से लेकर प्रधानमंत्री तक शिकायत कर गुहार लगाई है। साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो हैकर्स आधार लिंक कर लोगों के पेटीएम वालेट को खाली कर देते है। किसी भी अंजान नंबर से कॉल कर ये शातिर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- स्पैम व भ्रमित करने वाली ई-मेल्स से सावधान रहें।
- लाटरी, बैंक के जाली ई-मेलर से भी सतर्क रहें।
- फर्जी वेबसाइट व ऐप के यूज से भी बचें।
- अंजान ऐप और वेबसाइट पर अपना यूजर नेम व पासवर्ड न दें।
- केवल बैंकिंग वेबसाइट से ही बैंकिंग ऐप्स को डाउनलोड करें।
- फोन कॉल पर अपने आधार कार्ड, बैंक एटीएम व पेटीएम संबंधित जानकारी न दें।
लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अंजान नंबर से कॉल करने वाले लोगों को अपने बैैंक, पेटीएम आदि वालेट से संबंधित कोई जानकारी न दें। शहाब रशीद खां, एसपी क्राइम