फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएम के स्टेनो के खाते से हैकर्स ने उड़ाई हजारों की नगदी

डीएम के स्टेनो के खाते से हैकर्स ने उड़ाई हजारों की नगदी

Wed, 11 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डीएम के स्टेनो के खाते से उड़ाई नकदी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम के स्टेनो के खाते से अज्ञात हैकर्स ने धांधली कर हजारों की नकदी उड़ा ली। स्टेनो के खाते की रकम मुंबई स्थित एक फर्म के खाते में ट्रांसफर की गई है। स्टेनो ने मामले में नगर कोतवाली में तहरीर देकर बैंक कर्मियों पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टेनो राजन गौतम ने बताया कि पांच जुलाई को उसके खाते से हैकर्स ने बैंक कर्मियों की मदद से हजारों की नकदी उड़ा ली। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए एक मैसेज से हुई। उसके खाते से 39986 रुपये मुंबई की एक फर्म एबीआईपीबीएल के खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जब जानकारी हासिल करनी चाही तो उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में स्टेनो राजन गौतम की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed