{"_id":"5b2bf2d44f1c1bf76e8b9722","slug":"152960687014-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर देने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के साथ दुष्कर्म, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने संबंधित थाना पुलिस से घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला व दो-तीन अन्य लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनकी पुत्री डिबाई क्षेत्र के ही एक कालेज में बीए की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह परीक्षा देने के लिए कालेज गई थी। परीक्षा देकर लौटते वक्त गांव निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने फोन पर परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने पहुंच कर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई ठोस कदम उठाया। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस पर आरोपी से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।