फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लूट के इरादे से सपा नेता के घर का दरवाजा तोड़ा

लूट के इरादे से सपा नेता के घर का दरवाजा तोड़ा

Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से सपा नेता के घर का दरवाजा तोड़ा
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम कैथाला में बदमाशों ने मंगलवार की तड़के करीब दो बजे सपा नेता नीरज यादव के घर का दरवाजा तोड़ डाला। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही जाग होने के चलते बदमाश भाग खड़े हुए।

नीरज यादव ने प्रदेश के डीजीपी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में बीते दिनों हुई चोरियों की वारदातों का भी उल्लेख किया गया है। इस घटना से तीन दिन पूर्व ग्राम ईसापुर निवासी किसान अशोक शर्मा पुत्र नत्थू शर्मा के घर में रात में चोरों ने धावा बोलकर करीब 17 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली थी। अशोक के अनुसार 42 तौला सोना, ढाई किलो चांदी व डेढ़ लाख रुपये चोर ले गए। उनका परिवार छत पर सोए हुए थे। वहीं, गत 14 जून की रात को ग्राम औलेढ़ा निवासी अरुण कुमार पुत्र हरपाल सिंह के घर से चोर करीब छह लाख रुपये के जेवर व नगदी ले गए। बताया जाता है कि इन किसानों ने जो शादी विवाह के लिए जो जेवर एकत्र किया था व फसल बेचकर रकम घर में रखी थी उस सब पर चोर हाथ साफ कर गए। तीनों ही वारदातों का पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed