{"_id":"5b240e264f1c1bb26e8b8453","slug":"152908957718-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने का वीडिया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब बनाने का वीडिया वायरल
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली शराब बनाने का वीडियो वायरल
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्णवास में नकली शराब बनाने की वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो आरोपी शराब की पैकिंग कर उस पर फर्जी मोहर लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक व दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्णवास में एक घर में अवैध शराब बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक नकली शराब की पैकिंग कर उस पर फर्जी होलोग्राम लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। कर्णवास चौकी इंचार्ज बुद्ध प्रकाश गौतम ने देशी शराब के ठेका स्वामी ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल व मोहल्ला गोपालपुरी निवासी सेल्समैन अभय कुमार पुत्र राम सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से आरोपी अवैध शराब बनाकर ठेके पर सप्लाई करते थे। कोतवाली निरीक्षक पुुरुषोत्तम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।