फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वृद्ध को वशीभूत कर आरोपियों ने ठगे ढाई लाख रुपये

वृद्ध को वशीभूत कर आरोपियों ने ठगे ढाई लाख रुपये

Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध को वशीभूत कर आरोपियों ने ठगे ढाई लाख रुपये
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र खेमचंद एक स्कूल में चौकीदारी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गत 22 मार्च को वह जब अपनी ड्यूटी पर गए थे, उस दौरान उनका एक साथी वहां मौजूद था। उसने पीड़ित से को बताया कि एक स्वामी डीएम रोड स्थित एक होटल में आने वाले हैं। पीड़ित अपने दोस्त के साथ स्वामी से मिलने के लिए होटल में पहुंचा। जहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। आरोपियों ने पीड़ित को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसे अपने वशीभूत कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे पहले 20 हजार रुपये एटीएम से निकलवा लिए, इसके बाद 2.30 लाख रुपये का दो दिन में इंतजाम करने को कहा, साथ ही आश्वासन दिया कि उसके ये रुपये डबल से ज्यादा हो जाएंगे। पीड़ित ने आश्वासन में आकर आरोपियों को बाकी की रकम भी दे दी। उसके बाद से आरोपियों का कोई ठिकाना नहीं है। पीड़ित आरोपियों की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने अब नगर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed