फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 06 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

- प्रोपर्टी डीलर की हत्या में फरार चल रहा है एक आरोपी
- पिता-पुत्र सहित चार लोग पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
बीबीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने प्रोपर्टी डीलर की हत्या में वांछित एक अभियुक्त पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक वारंटी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बीबीनगर क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा डारौली मार्ग पर विगत 27 सितंबर 17 को जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत ग्राम होशदारपुर गढ़ी निवासी प्रोपर्टी डीलर ललित की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। ललित की हत्या में पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार लोगों को जेल भेजा था। बीबीनगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ललित हत्याकांड में शेष एक फरार हत्यारोपी सौरभ पुत्र देवेंद्र निवासी बहांपुर पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वही पुलिस ने ग्राम आकापुर टियाना में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के आरोपी ग्रीश शर्मा तथा ग्राम बहांपुर निवासी वारंटी रामबीर को हिरासत में लेकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed