{"_id":"5b157dbe4f1c1ba16e8b6353","slug":"15281351079-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसिड अटैक के चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसिड अटैक के चार आरोपी दबोचे
गुलावठी। स्थानीय धौलाना बस स्टैंड स्थित एक व्यापारी के परिवार पर तेजाब से हमला करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। िगिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम मोहम्मद शमीम उर्फ पप्पू पुत्र सूखे खां, अजीम पुत्र शमीम, सलमान पुत्र जफरू एवं मोहम्मद नसरू पुत्र जफरू है। सभी आरोपी ग्राम मोड़ीकला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार इनके खिलाफ मोबीन पुत्र अल्लानूर निवासी मोहल्ला महरबानपुर ने तलवार व तेजाब से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, मोबीन के अनुसार घायल में शहाना पत्नी आजाद की हालत गंभीर बनी है। उसे दिल्ली के अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। एक घायल दानिश पुत्र इरफान का भी दिल्ली में इलाज चल रहा है तथा फारूक पुत्र अल्लानूर का बुलंदशहर में इलाज चल रहा है। इस हमले में मोबीन भी घायल हुआ था। ब्यूरो