{"_id":"5b01bceb4f1c1b195e8b5cf4","slug":"152684055016-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में आरोपी युवक एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। युवती को जब खुद के गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने आरोपी से शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व सिकंदराबाद के गांव दुल्हैरा निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम हो गया। आरोप है कि कुछ माह पूर्व आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और जल्द ही शादी करने का आश्वासन देता रहा। बीते दिनों पीड़िता को अपने गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने आरोपी युवक को इस बाबत बताया और जल्द से जल्द शादी करने की मांग की। जिस पर आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।