फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कैंसर पीड़िता की गला दबाकर हत्या

कैंसर पीड़िता की गला दबाकर हत्या

Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर कैंसर पीड़िता की हत्या
विज्ञापन


बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में शुक्रवार देर शाम कैंसर से पीड़ित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव अनवरगढ़ निवासी शफी मोहम्मद ने बताया कि उसकी पुत्री रिहाना (38) की शादी 14 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी नबी मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रिहाना के साथ मारपीट करते थे। शुक्रवार देर शाम रिहाना की गला दबाकर हत्या करने की सूचना पर परिजन परतापुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रिहाना दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित चल रही थी। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर और पंचनामा भरकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी व पड़ोस की एक महिला से नबी मोहम्मद के अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आया है। शफी मोहम्मद की तहरीर पर पति नबी मोहम्मद, सास मुसरे, ससुर सैया, बहन जेवा, सीबा और पड़ोसन शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed