फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर देवरों ने किया दुष्कर्म

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर देवरों ने किया दुष्कर्म

Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर देवरों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- विवाहिता ने दोनों देवरों पर अलग-अलग दिन दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
- पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ उसके दो देवरों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विवाहिता ने ससुरालीजनों से शिकायत की तो उसे ही प्रताड़ित किया गया तथा उसकी बच्ची को छीन कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपनी साथ हुई इस घटना का हाल एसएसपी को बताकर न्याय की गुहार लगाई ।
डिबाई क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2013 में खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन, पति व अन्य ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रुप में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि जून 2014 में बड़े देवर ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, पीड़िता की शिकायत करने पर उल्टा परिजनों ने उसे ही भला बुरा कहा। इसके बाद नवंबर 2014 में छोटे देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन इस बार भी शिकायत करने पर पीड़िता को ससुरालीजनों का उत्पीड़न झेलना पड़ा था। बाद में पीड़िता को जानकारी हुई कि पति व सास की सहमति से ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोप है कि वर्ष 2016 में ससुरालीजनों ने उसकी मासूम बेटी को उससे छीनकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। साथ ही आरोपी ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, तभी से पीड़िता अपने भाई के साथ दिल्ली में रह रही थी। पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं अब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

धोखे से मासूम को ले जाकर कुकर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी दबंग व्यक्ति ने मासूम बच्चे को धोखे से अपने साथ ले जाकर कुकर्म की कोशिश की। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मां ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति उनके 13 वर्षीय पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी व्यक्ति ने पुत्र के साथ जमकर मारपीट की और उसके साथ कुकर्म की कोशिश की। किसी तरह बच्चे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को सूचना दी। जब परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर शिकायत की तो आरोपी ने ईंटों से हमला कर दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से पड़ोसी युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश
बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की सूचना पर पहुंचे देवर ने मौके पर पहुंच जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़ित महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी सास को कैंसर है, बृहस्पतिवार को उसके ससुर व सास दवा लेने के लिए मेरठ गए थे। जबकि उसका पति गाजियाबाद गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने अपने देवर को मामले की जानकारी दी। देवर ने जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबा दिया। पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed