{"_id":"5aec9e4a4f1c1b6d098b7e9b","slug":"15254564573-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को दुकान में खींचकर रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को दुकान में खींचकर रेप की कोशिश
Updated Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक बच्ची को दुकान में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक मई की देर शाम थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने उसकी 11 वर्षीय पुत्री को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बच्ची की आवाज सुनकर मौके पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने रविंद्र व सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।