फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर में घुसकर मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुगरासी। गांव जलालपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी हिस्ट्रीशिटर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं, पकड़ा गया आरोपी वांछित चल रहा था।

ग्राम जलालपुर निवासी यासीन मलिक ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए उसके घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यासीन मलिक ने आरोप लगाया था कि नामजदों ने उसके बेटे नदीम के साथ 16 मार्च को रास्ते में रोककर मारपीट की। इसके बाद 22 मार्च की रात लगभग 11 बजे मुद्दसिर, जुबेर, अदनान तथा अफगान घर में कूद गए तथा लाठी-डंडों से घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। यासीन मलिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चारों की तलाश में थी। एसओ नरसैना अवधेश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी मुद्दसिर पुत्र शिकवत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। मुद्दसिर एक अन्य मुकदमे में वांछित भी चल रहा है। पुलिस के अनुसार मुद्दसिर हिस्ट्रीशिटर है तथा उस पर कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। जुबेर, अदनान तथा अफगान फरार हैं, जल्द ही तीनों नामजदों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed