{"_id":"5abbf1e04f1c1bea298b4646","slug":"152226685412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के आठ दिन बाद पड़ोसी गांव के युवक के साथ दुल्हन लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के आठ दिन बाद पड़ोसी गांव के युवक के साथ दुल्हन लापता
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
शादी के आठ दिन बाद पड़ोसी गांव के युवक के साथ दुल्हन लापता
अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुल्हन शादी के आठ दिन बाद ही पड़ोसी गांव निवासी एक युवक के साथ लापता हो गई। परिजनों ने अहार थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस नवविवाहिता की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी बीते 19 मार्च को मेरठ निवासी युवक के साथ की थी। 26 मार्च को उनकी पुत्री व दामाद गांव में आए हुए थे। रात को खाना खाने के बाद सब लोग सो गए। सुबह जब परिजनों की आंख खुलीं तो नवविवाहिता घर में मौजूद नहीं थी। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने बताया कि पड़ोसी गांव निवासी युवक सोनू उनकी पुत्री को देर रात में ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। नवविवाहिता घर से सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। सूत्रों की मानें तो शादी से करीब एक-डेढ़ माह पूर्व भी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे ढूंढने के बाद उसकी शादी कर दी थी। एसओ अहार तेज सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही नवविवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।