फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश, भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश, भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेप के आरोपी को थाने से छुड़ाने की कोशिश, तोड़फोड़ और हंगामा
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तो भाजपा कार्यालय पर मचाया उत्पात, विधायक विरोधी नारेबाजी
एक घंटे तक स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, सात साल की बच्ची से हो चुकी है रेप की पुष्टि
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई। सात साल की बच्ची से रेप के आरोपी युवक को बेकसूर बताकर परिजनों ने अन्य लोगों के साथ थाने पर हंगामा किया। दुष्कर्म के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने थाने से खदेड़ा, तो भाजपा कार्यालय पर जाकर तोड़फोड़ की। स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर भाजपा विधायक विरोधी नारेबाजी की। हंगामे के कारण एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए। वहीं मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हो गई है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी गैर समुदाय की सात वर्षीय मासूम बच्ची के परिजनों ने दूसरे समुदाय के पड़ोसी मजदूर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर चार मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को दर्जनों महिला-पुरुष एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे और युवक को निर्दोष बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बच्ची के परिजन पुलिस से साठगांठ कर उसे फंसा रहे हैं। पुलिस ने युवक को तीन दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। अभी तक जेल भी नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख आननफानन में पुलिस ने युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और लोगों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद आक्रोशित लोग भाजपा नगर कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए कुर्सी आदि सामान तोड़ दिया। वहां मौजूद कार्यकर्ता जान बचाकर भागे। इसके बाद लोगों ने कार्यालय के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ विक्रम सिंह के निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। कोतवाली निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मेडिकल परीक्षण में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच कर नियमानुसार ही कानूनी कार्यवाही करेगी।
- विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी
वर्जन
पार्टी मुख्यालय को घटना के संबंध में अवगत कराया गया है। कार्यालय पर तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- विपिन माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed